फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Rohini court gang war: police alert in agra court

रोहिणी कोर्ट की घटना के बाद अलर्ट: आगरा दीवानी के चारों गेटों पर जांच, संदिग्धों से पूछताछ

Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

दिल्ली में रोहिणी की कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को गैंगवार की घटना के बाद आगरा दीवानी में भी अलर्ट कर दिया गया। दीवानी के गेटों पर पुलिसकर्मी चेकिंग करते नजर आए। अधिवक्ताओं और वादकारियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
Delhi Rohini court gang war: police alert in agra court
आगरा दीवानी परिसर में सुरक्षा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दीवानी परिसर में प्रवेश के लिए चार गेट हैं। इनमें से गेट नंबर एक और चार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के साथ ही लगेज स्कैनर भी लगा रहता है। गेटों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं। दो और तीन नंबर गेट से भी प्रवेश मिलता है। यहां डीएफएमडी लगे हुए हैं। इनसे लोगों को गुजारा जाता है। 

विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार की घटना के बाद शुक्रवार को दीवानी में भी अलर्ट कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के बाद ही लोगों को जाने दिया। संदिग्धों से पूछताछ की गई। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दीवानी में पहले से सुरक्षा रहती है। अब और अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनमंच ने की निंदा
रोहिणी कोर्ट में हुई घटना की पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने बैठक कर कड़े शब्दों में निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। आगरा में अधिवक्ताओं के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं। दीवानी में चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। हथियार लेकर लोग अंदर आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार: ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी ढेर, 15 मिनट तक कोर्ट रूम में चलीं गोलियां
 

अधिवक्ताओं के कपड़े पहनकर भी अपराधी आ सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए। बैठक में चौधरी अजय सिंह, जितेंद्र चौहान, सुरेंद्र लाखन, चौधरी हरदयाल सिंह, गिर्राज रावत, वीरेन फौजदार, टीपी सिंह, उदयवीर सिंह, अमर सिंह कमल, जसवंत सिंह राणा, विक्रम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

दो गेटों पर वाहन पार्किंग नहीं
दीवानी में गेट नंबर एक और चार से वाहनों को भी प्रवेश मिलता है। इन गेटों पर वाहनों की पार्किंग भी नहीं हैं। प्रवेश के बाद वाहन सीधे अंदर तक आ जाते हैं। इनकी चेकिंग तक नहीं होती है। दीवानी में कई बार अपराधी पुलिस अभिरक्षा से भाग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed