फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi highway will remain closed from Rambagh to Nunihai on March 10 due to counting in Agra

मतगणना को लेकर व्यवस्था: आगरा में 10 मार्च को रामबाग से नुनिहाई तक बंद रहेगा हाईवे, यहां से गुजरेंगे वाहन

Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
सार

आगरा में विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन हाईवे पर यातायात परिवर्तित रहेगा। भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था देर रात तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन
Delhi highway will remain closed from Rambagh to Nunihai on March 10 due to counting in Agra
हाईवे पर परिवर्तित रहेगा यातायात (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में 10 मार्च को मतगणना के दौरान रामबाग चौराहा से नुनिहाई तिराहा तक दिल्ली हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना खत्म होने पर देर रात तक भारी व हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक यातायात अरुण चंद के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर नुनिहाई तिराहा स्थित बजरंग पेट्रोल पंप से रामबाग चौराहा तक सिर्फ मतगणना कार्य व कर्मियों के वाहन आवागमन कर सकेंगे। मतगणना के दौरान व्यवधान रहित सुचारु यातायात के लिए यह व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर, बस व अन्य भारी वाहन कुबेरपुर कट मोड़ से यमुना एक्सप्रेसवे से होकर मथुरा की तरफ जाएंगे। मथुरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास मोड़ से रोहता-दिगनेर होते हुए एकता चौकी से तोरा चौकी होते हुए रमाडा कट से इनर रिंग रोड के रास्ते फिरोजाबाद की तरफ आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात रहेगा परिवर्तित 

अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मथुरा या फिरोजाबाद व कानपुर की तरफ जाना है वह खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे से होकर अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। रामबाग चौराहा से नुनिहाई तिराहा तक दिल्ली हाईवे पर सिर्फ मतगणना कार्य से संबंधित वाहनों ही चलेंगे। 

इस दौरान जगह-जगह यातायात पुलिस निगरानी करेगी। नवीन गल्ला मंडी परिसर में एत्मादपुर, ग्रामीण, छावनी, उत्तर व दक्षिण कुल पांच विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। बाह क्षेत्र की मतगणना भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय एवं फतेहाबाद, खेरागढ़ व फतेहपुर सीकरी की मतगणना स्थानीय मंडी समिति परिसर में होगी।  

हल्के वाहनों के लिए ये व्यवस्था

एएसपी ट्रैफिक के अनुसार हल्के वाहनों के लिए अलग रूट डायवर्जन होगा। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले कार, मोटर साइकिल व अन्य हल्के वाहन नुनिहाई तिराहा स्थित बजरंग पेट्रोल पंप मोड़ से एत्माद्दौला तिराहा होकर शहर की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने के लिए रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया के रास्ते 100 फुटा रोड होकर एत्मादपुर की तरफ जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed