फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi going bus routes diverted due to sanatan ekta padyatra

UP: दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें...हाइवे पर रूट डायवर्जन, यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर निकलेंगी बसें

Thu, 13 Nov 2025 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:24 PM IST
सार

सनातन एकता पदयात्रा को लेकर आगरा-दिल्ली हाइवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में आगरा से दिल्ली जाने वाली बसों के मार्गों में भी परिवर्तन किया गया है। बसें यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन
Delhi going bus routes diverted due to sanatan ekta padyatra
route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के चलते दिल्ली तक जाने वाली बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। यह पदयात्रा 16 नवंबर तक रहेगी, ऐसे में नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था बदली गई है।
विज्ञापन


आगरा और मथुरा से दिल्ली जाने वाली बसें यमुना एक्सप्रेस वे होकर गुजरेंगी। वहीं आगरा से भारी वाहन मथुरा की ओर नहीं जा सकेंगे। सिकंदरा क्षेत्र में रैपुरा जाट अंडरपास से वाहनों को रुनकता सिकंदरा की तरफ निकाला जाएगा। उन्हें मथुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को मथुरा की तरफ जाने से रोकने के लिए यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगरा से दिल्ली के लिए 100 बसों का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


ये है रूट
आगरा से दिल्ली का सफर लगभग 4 घंटे का है। यह आईएसबीटी से बसें यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली तक जाएंगी।

कुबेरपुर में डायवर्जन ने रोकी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे और आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने वाहनों को डायवर्जन के तहत दूसरे रास्तों से निकाला। इस दौरान कुछ भारी वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा करने से आवागमन थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा। छलेसर चौकी के पास यातायात पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed