फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi doctor also involved in game of changing copies of BAMS sent to jail

DBRAU: बीएएमएस की कॉपी बदलने के खेल में दिल्ली का डॉक्टर भी शामिल, जेल भेजा

Sun, 04 Sep 2022 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 11:20 AM IST
सार

पुलिस टीम कॉपियां बदलने के खेल की सघनता से जांच में लगी हुई थी। इसमें पता चला कि कॉपियां बदलने का काम दिल्ली का एक डॉक्टर रहा था। पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एक डॉक्टर को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Delhi doctor also involved in game of changing copies of BAMS sent to jail
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले में पुलिस ने दिल्ली के डॉक्टर को जेल भेजा है। वह परीक्षार्थियों से नंबर बढ़ाने का ठेका लेता था  इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कई और लोगों के नाम बताए हैं, जिनके विषय में पुलिस जांच कर रही है। पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएएमएस की परीक्षाएं सेंट जॉन्स और आगरा कॉलेज में चल रही थी। यहां से कॉपियों को इकट्ठा करके छलेसर स्थित कैंपस ले जाया जाता था। कॉपियों को ले जाने का काम अस्थायी कर्मचारी ऑटो चालक देवेंद्र कर रहा था।  पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना मिली थी कि कॉपियों को बदलने का खेल चल रहा है। इस पर प्रशासन की टीम लग गई। ऑटो चालक का पीछा किया गया। वह सेंट जॉन्स से कॉपियां उठाने के बाद मोती कटरा की तरफ चला गया था। एक अहाते में मथुरा नंबर की गाड़ी से आए लोगों से बात कर रहा था। शक होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम ने चालक को पकड़ लिया था। बाद में उससे कॉपियां लेकर छलेसर स्थित कैंपस में जमा कराई गईं थीं। इनमें से दो बंडल गायब मिले थे। आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस टीम कॉपियां बदलने के खेल की सघनता से जांच में लगी हुई थी। इसमें पता चला कि कॉपियां बदलने का काम दिल्ली का एक डॉक्टर रहा था। पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के एक डॉक्टर को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली का रहने वाला डॉक्टर अतुल है। वह एमबीबीएस पास है। एमडी की तैयारी कर रहा है। कॉपियां बदलने का ठेका ले रहा था। कई लोगों के संपर्क में था। उसे पुलिस टीम गिरफ्तार कर लाई। और कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऑटो चालक देवेंद्र को भी चार घंटे की रिमांड पर लिया जाएगा। उससे कॉपी बदलने वाले रैकेट जुड़े लोगों के बारे में जानकारी ली जाएगी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दिल्ली के डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह परीक्षार्थियों के नंबर बढ़वाने का ठेका ले रहा था। वहीं ऑटो चालक को रिमांड पर लिया जा रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी। 


रैकेट में कई बड़े नाम

बीएएमएस की कॉपियां बदलने वाले रैकेट में कई बड़े नामों की जानकारी पुलिस को मिली है। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर कॉलेजों से जुड़े लोग भी हो सकते हैं। ऑटो चालक देवेंद्र से रिमांड पर कई अहम सुराग पुलिस को मिल सकते हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद कई भाग निकले हैं। उनकी तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed