फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia Slams Up Government

यूपी: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का भाजपा सरकार पर निशाना, विज्ञापन के दम पर चल रही यूपी में सरकार

Sun, 29 Aug 2021 02:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Aug 2021 02:59 PM IST
सार

मनीष सिसौदिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार विज्ञापन के दम पर चल रही है। यहां न तो बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पा रही है और न ही लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। 

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia Slams Up Government
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और 'आप' सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने रविवार को सर्किट हाउस में कहा कि यूपी में सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। चाहे वह बच्चों की अच्छी शिक्षा देना, लोगों चिकित्सा व्यवस्था हो या फिर किसानों को उनकी फसलों का सही दाम और युवाओं को रोजगार देना हो। यूपी में विज्ञापन के दम पर सरकार चल रही है। 

विज्ञापन


मनीष सिसौदिया ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था ऐसी है कि एक प्रसूता को सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील के नाम पर नमक-तेल और रोटी दी जा रही है। सच्चाई दिखाने वाले को जेल भेजा जा रहा है। युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी सरकार अपनी व्यवस्थाओं पर शर्मसार है। यहां के शिक्षामंत्री हमारे साथ शिक्षा के मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार नहीं हुए। सरकारी स्कूल देखना चाहा तो गिरफ्तार करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करेगी। सत्ता में आने पर सभी को अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देगी। दिल्ली की तरह यहां भी 300 यूनिट बिजली निशुल्क देगी। तिरंगा यात्रा में हर कार्यकर्ता यही संकल्प लेगा।

'भाजपा और आप के राष्ट्रवाद का अंतर समझाएंगे'
राज्यसभा सदस्य व आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकलेगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लोगों को भाजपा और आप के राष्ट्रवाद के बीच अंतर को समझाया जाएगा। भाजपा का राष्ट्रवाद है कि गरीब के बच्चे को स्कूल में नमक-रोटी मिले, कोरोना की महामारी में लाशें नदियों में सड़ती रहें, लोगों का इलाज नहीं हो पाया, बच्चों के साथ बलात्कार हो रहा है, कानून व्यवस्था नहीं बना पा रहे। 

संजय सिंह ने कहा कि आप का राष्ट्रवाद गरीब की घर में रोशनी पहुंचना, दिल्ली की तरह आलीशान स्कूल बनाना और अच्छी चिकित्सा व्यवस्था देना है। यूपी में ऐसी सरकार चल रही है जो ये कहती है कि गांव-गांव में श्मशान होने चाहिए। जबकि आम आदमी पार्टी अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल और बेहतर कानून व्यवस्था देनी वाली सरकार है। यूपी में सरकार ने आपदा में अवसर तलाशा। पानी से चंदा चोरी तक के मामले सामने आए।  

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia Slams Up Government
'आप' की तिरंगा संकल्प यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मैदान से शहीद स्मारक तक निकाली यात्रा
आम आदमी पार्टी (आप) ने लखनऊ के बाद आगरा में रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा जीआईसी मैदान, पंचकुइयां से शुरू हुई। शहीद स्मारक संजय प्लेस पर संपन्न हुई। पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में चल रहे थे।   

पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री तिरंगा संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व और संचालन पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, विधायक सुरेंद्र सिंह, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैजल वारसी, आगरा के जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, नूर सिद्दीकी, डॉ. हृदेश चौधरी आदि शामिल रहे। 

दो घंटे पहले बदलना पड़ा रूट
आप की तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, सदरभट्टी, बिजली घर आंबेडकर पार्क तक प्रस्तावित थी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। यात्रा के दो घंटे पहले यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सहमति दी, वह भी दूसरे रूट के लिए। 

कोरोना प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन
तिरंगा संकल्प यात्रा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हुआ। पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और राज्यसभा संजय सिंह तक मास्क नहीं लगाए हुए थे। कार्यकर्ता झुंड में बिना मास्क लगाए हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed