{"_id":"603ba8471836d4100a4739fd","slug":"delhi-chartered-accountant-dies-after-falling-from-hotel-balcony-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल की बालकनी से गिरकर दिल्ली के सीए की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की बालकनी से गिरकर दिल्ली के सीए की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे आगरा
Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
सार
- फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा की घटना, तीन दोस्तों के साथ मथुरा और आगरा घूमने आए थे दिल्ली के रहने वाले सीए अनिल मित्तल
विज्ञापन
सीए अनिल मित्तल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड प्लाजा की तीसरी मंजिल की बालकनी से शनिवार रात को दिल्ली के चार्टर्ड एकाउंटेंट की गिरने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ मथुरा और आगरा घूमने आए थे। पुलिस का कहना है कि दोस्तों ने बालकनी की रेलिंग के पास असंतुलित होने की वजह से गिरने की बात कही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अनिल पुत्र सुभाष मित्तल दिल्ली के सी 44, गली नंबर 15 मंडौली, नाथूराम कॉलोनी के रहने वाले थे। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट थे। शनिवार को अनिल दिल्ली के ही अपने दोस्त श्रेयस मिश्रा, उमेश कुमार और इशिता मिश्रा के साथ घूमने निकले थे। सुबह मथुरा में मंदिरों में दर्शन करने गए।
विज्ञापन
शाम तकरीबन चार बजे चारों ने होटल हावर्ड प्लाजा में चेक इन किया। शनिवार की आधी रात को चारों दोस्त होटल की तीसरी मंजिल पर बालकनी में पार्टी कर रहे थे। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अनिल बात करते हुए बालकनी की रेलिंग के सहारे खड़े हो गए। तभी वह असंतुलित हो गए। रेलिंग तकरीबन ढाई फीट की थी। वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन
सिर में लगी थी गंभीर चोट
इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया। दोस्त उन्हें पास के ही अस्पताल में लेकर गए। अनिल के सिर में चोट लगी थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस आ गई। दोस्तों ने हादसे की जानकारी अनिल के परिजनों को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। होटल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। यह भी देखे जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने से आया है।
परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने बताया कि अनिल के पिता सुभाष मित्तल का किराना स्टोर है। अनिल के दो भाई हैं। रविवार को भाई संदीप और जीजा नीरज आए। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।