{"_id":"5a97fcbd4f1c1b82408b4d69","slug":"delhi-businessman-died-after-accident-on-yamuna-expresway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बुलट सवार दिल्ली के बेकरी मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बुलट सवार दिल्ली के बेकरी मालिक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में थाना यमुनापार के वृंदावन कट से पहले गुरुवार सुबह वाहन की टक्कर से बुलट सवार बेकरी मालिक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों बुलट से आगरा से दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
सुभाषनगर (दिल्ली) के चांदनगर, विष्णु गार्डन निवासी तरुण वर्मा (27) पुत्र आरके वर्मा बेकरी चलाते थे। वह अपने दोस्त सेबी के साथ आगरा से बुलट द्वारा दिल्ली जा रहे थे। थाना जमुनापार के माइल स्टोन 105-06 के मध्य किसी वाहन की बुलट से टक्कर हो गई।
इसमें बुलट सवार काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मदद को नहीं पहुंचे। आखिरकार तरुण ने दम तोड़ दिया। एक घंटे बाद पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक के बहनोई आनंद ने बताया कि उनका साला दिल्ली के सुभाष नगर में बेकरी चलाता था। 27 फरवरी को आगरा आया था। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बुलट सवार युवक की मौत हुई है।