{"_id":"6916470597f06adde20d3fa0","slug":"delhi-bound-buses-diverted-passengers-should-pay-attention-agra-news-c-364-1-ag11017-121059-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट, ध्यान दें यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट, ध्यान दें यात्री
विज्ञापन
आगरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के चलते दिल्ली तक जाने वाली बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। यह पदयात्रा 16 नवंबर तक रहेगी, ऐसे में नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था बदली गई है।
आगरा और मथुरा से दिल्ली जाने वाली बसें यमुना एक्सप्रेस वे होकर गुजरेंगी। वहीं आगरा से भारी वाहन मथुरा की ओर नहीं जा सकेंगे। सिकंदरा क्षेत्र में रैपुरा जाट अंडरपास से वाहनों को रुनकता सिकंदरा की तरफ निकाला जाएगा। उन्हें मथुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को मथुरा की तरफ जाने से रोकने के लिए यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। आर एम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगरा से दिल्ली के लिए 100 बसों का डायवर्जन किया गया है।
ये है रूट
आगरा से दिल्ली का सफर लगभग 4 घंटे का है। यह आईएसबीटी से बसें यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली तक जाएंगी।
कुबेरपुर में डायवर्जन ने रोकी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे और आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने वाहनों को डायवर्जन के तहत दूसरे रास्तों से निकाला। इस दौरान कुछ भारी वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा करने से आवागमन थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहा। छलेसर चौकी के पास यातायात पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। यहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखे हुए हैं।