फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi BJP own show 'Braj team

दिल्ली में दम दिखाएगी भाजपा की ‘ब्रज टीम’

Thu, 22 Jan 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 22 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने ब्रज की टीम पर फिर भरोसा जताया है। ब्रजक्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। ये टीम अपने अनुभव और संबंधों के आधार पर ‘आम आदमी पार्टी’ की घेराबंदी के लिए तानाबाना बुनेगी।
विज्ञापन

ब्रज और दिल्ली का काफी नजदीकी लगाव है। ब्रजक्षेत्र के अधिकांश युवा रोजगार के लिए दिल्ली में है। ऐसे में संबंधों के आधार पर मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ब्रजक्षेत्र की टीम के अधिक से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में लगा सकती है। मथुरा और अलीगढ़ पर ज्यादा फोकस रहेगा। आगरा से पूर्व विधायक डा. रामबाबू हरित, प्रमोद गुप्ता, फीरोजाबाद से प्रकाश भारद्वाज, मथुरा से रविकांत, योगेंद्र चतुर्वेदी व भानु प्रताप को दिल्ली भेजा जा चुका है। ये पदाधिकारी चुनावी प्रबंधन और प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
उम्मीद पर खरी उतरी है टीम
भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के चुनाव में ब्रज की टीम को लगा चुकी है। जिस उम्मीद से जिस नेता को जो जिम्मेदारी दी गई, उस पर वह खरे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बड़े नेताओं से नजदीकी का मौका भी
कुछ नेताओं के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से संबंध बनाने के लिए यह सुनहरा मौका भी है। दरअसल, पार्टी के बड़े नेता और अधिकांश पदाधिकारी दिल्ली में डेरा डाले हैं। आमतौर पर सामान्य कार्यकर्ता इनसे नहीं मिल पाते। ऐसे में दिल्ली का चुनाव इनसे मिलने के लिए एक मौके की तरह है। रणनीति के तहत ऐसे नेताओं ने दिल्ली के चक्कर लगाने भी शुरू कर दिए हैं। उनकी कोशिश है कि वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष वे अपना चेहरा चमका लें।


वर्जन
दिल्ली के चुनाव में ब्रजक्षेत्र के कई नेता पहुंच चुके हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, इनकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी। मथुरा और अलीगढ़ के ज्यादा से ज्यादा नेताओं को प्रचार के लिए भेजा जाएगा।
- पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed