फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Defense Minister Rajnath Singh reached Agra received a grand welcome will hold two public meetings

आगरा: राजनाथ सिंह बोले- आपातकाल के दौरान 23 वर्ष का था, ढाई महीने तन्हाई में; 16 महीने सीखचों के पीछे काटे

Sun, 25 Jun 2023 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। रक्षा मंत्री ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में पहली जनसभा की। यहां उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। 
 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh reached Agra received a grand welcome will hold two public meetings
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पहली बार फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारोल में मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए जनसभा करने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आज 25 जून है। 1976 में आज के दिन ही लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ा था। आपातकाल लगा था। तब मैं 23 वर्ष का था। तमाम नेताओं को सलाखों के सीखचे में डाल दिया गया। मुझे ढाई महीने तन्हाई में रखा गया। 16 महीने जेल के सीखचों में रहा। इससे बड़ा लोकतंत्र में काला अध्याय कोई नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई। अब दुनिया में भारत का कद बड़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध साढ़े चार घंटे के लिए बंद करवा दिया था, जिससे भारत के छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके। पीएम मोदी ने यूक्रेन, रूस और अमेरिका की राष्ट्रपति से फोन पर वार्ता करके सभी को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा आज दुनिया में भारत का कद बढ़ रहा है। 2027 तक अगले चार साल में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में सुभाष चंद बोस, भगत सिंह, खुदी राम और अशफाक उल्ला खां का नाम लिया। पांच किलो मुफ्त राशन, कोरोनो वेक्सीन, हर घर नल योजनाएं गिनाईं। करीब 26 मिनट के भाषण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की सराहना करते हुए पीएम मोदी को गांव, गरीब और किसानों का हितेषी बताया। 
विज्ञापन

जनसभा में लोगों को डबल इंजन की सरकार के फायदे गिनाएं। उनके साथ जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर, विधायक चौधरी बाबूलाल, पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व विधायक डा राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed