फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Defect in husband's horoscope: Married woman adamant on breaking marriage after three months

पति की कुंडली में दोष: तीन महीने बाद ही शादी तोड़ने की जिद पर अड़ी पत्नी, किसी भी कीमत पर नहीं रहना चाहती साथ

Mon, 10 Jun 2024 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 08:06 AM IST
सार

शादी के तीन महीने बाद नव विवाहिता को जानकारी हुई कि पति की पहले भी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उससे दूसरी शादी हुई। इसके बाद नव विवाहिता ने पति की कुंडली ज्योतिष को दिखाई, जिसमें उसे कुछ ऐसा बताया गया कि अब वो किसी भी कीमत पर पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Defect in husband's horoscope: Married woman adamant on breaking marriage after three months
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। युवती ने यह कह कर पति का घर छोड़ दिया कि पति की कुंडली में तीन शादी के योग हैं। मैं अपने पति की दूसरी पत्नी हूं। कल को मेरी भी मौत हो सकती है। इसलिए पति के साथ नहीं रहना।
विज्ञापन


काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि लड़का धौलपुर का रहने वाला है और युवती आगरा की है। 3 महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। लड़के की जिससे पहले शादी होने वाली थी वह लड़की बारात आने से पहले भाग गई थी, जिस वजह से लड़के की शादी नहीं हो पाई। दूसरा रिश्ता आगरा की युवती के साथ हुआ था। पति के पहले रिश्ते के बारे में युवती को पता चला तो युवती ने ज्योतिषी को पति की कुंडली दिखाई।
विज्ञापन


ज्योतिषी ने तीन शादी के योग बताए। कहा अभी एक शादी और तुम्हारे पति की होगी। इसी कारण से युवती पति के साथ रहना नहीं चाहती। हालंकि युवती की काउंसलिंग कर अगली तारीख पर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed