फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepu Jharkhandi, who was injured in the encounter, has 55 cases registered against him.

Agra News: मुठभेड़ में घायल दीपू झारखंडी पर दर्ज हैं 55 मामले

Wed, 07 Jan 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Deepu Jharkhandi, who was injured in the encounter, has 55 cases registered against him.
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से तांबा चोरी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दीपू झारखंडी पर 55 मामले दर्ज हैं। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 4 जनवरी को रूनकता क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर फैक्ट्री से करीब 90 किलो तांबा चोरी होने के मामले में थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार देर रात अटूस गांव के पास अंसल कॉलोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आरोपी सिकंदरा के के नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू झारखंडी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि उसके तीन साथी गौरव उर्फ अर्जुन, अमित वर्मा निवासी केके नगर और एटा के कन्हैया को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी किया गया तांबा बरामद किया था। आरोपी दीपू झारखंडी पर 55 और गौरव पर 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed