फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti Sharma will receive grand welcome upon her arrival in Agra

Deepti Sharma: आगरा में दीप्ति का होगा शाही स्वागत...क्रिकेट एसोसिएशन ने की ये तैयारी; मां-पिता का किया सम्मान

Wed, 05 Nov 2025 11:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:23 PM IST
सार

महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा का आगरा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।  इसकी तैयारी कर ली गई। स्वागत समारोह में जनप्रतिनिधि के साथ दिग्गज खिलाड़ी भी जुट सकते हैं।

विज्ञापन
Deepti Sharma will receive grand welcome upon her arrival in Agra
दीप्ति के परिवार का किया सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने उल्लेखनीय योगदान दिया। नगर आगमन पर उनका शाही स्वागत करने की तैयारी हो रही है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की तर्ज पर भव्य रोड शो करने का मन बनाया है। इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन और संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। दीप्ति शर्मा के आगमन की तिथि शीघ्र घोषित हो जाएगी। उनके स्वागत में प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी, खेल से जुड़ी हस्तियां और बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सुनील जोशन ने बताया कि दीप्ति शर्मा ने आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उसी सम्मान और गर्व के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। शहरवासी अपनी बेटी का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति शर्मा के मां-पिता और कोच का किया सम्मान
क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा के माता-पिता और कोच को बुधवार को सम्मानित किया गया। शिक्षक तपेश शर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल ने अवधपुरी स्थित घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और पिता भगवान शर्मा एवं मां सुशीला शर्मा और उनके गुरु और भाई सुमित शर्मा का भी सम्मान किया।

दीप्ति शर्मा की मां पूर्व में परिषदीय शिक्षक रही हैं। तपेश शर्मा ने कहा कि विश्व कप में यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। दीप्ति शर्मा के माता और पिता और भाई ने हमेशा बेटी को आगे बढ़ाने और खेल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यूपी का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।


इस दौरान नितेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक वीर सिंह चौहान, रोहित शर्मा, प्रणव ठाकुर, अंकुर उदेनिया, सूरज पांडे, राजेश अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed