फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti has a good hold not only in cricket but also in badminton

Deepti Sharma: क्रिकेट ही नहीं बैडमिंटन में भी दीप्ति की अच्छी पकड़, मां ने बताया- पोहा बनाना बहुत पसंद है

Tue, 04 Nov 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 10:06 AM IST
सार

ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप स्टार दीप्ति शर्मा क्रिकेट के साथ ही  बैडमिंटन में भी अच्छी पकड़ रखती हैं। उनकी मां ने बताया कि बेटी को पोहा बनाना और खाना बहुत पसंद है। 

विज्ञापन
Deepti has a good hold not only in cricket but also in badminton
दीप्ति शर्मा और उनकी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप स्टार दीप्ति शर्मा की पकड़ बैडमिंटन में भी है। वह एकेडमी में खेलने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां तो सिखाती ही हैं। बैडमिंटन खेलने वालों के लिए भी शिक्षक की भूमिका में नजर आती हैं।
विज्ञापन


दीप्ति की मित्र प्रियांशी उपमन्यु बताती हैं कि जब भी एकेडमी में बैडमिंटन खेलती थी तब दीप्ति उन्हें बैडमिंटन खेलने के तरीके बताया करती थीं। रैकेट पकड़ने से लेकर शॉट लगाने तक की बारीकियां बड़े ही प्यार से समझाती थीं। वह हमेशा टीम वर्क और खेल की भावना पर जोर देती थीं। जब कोई नया खिलाड़ी खेलने आता तो दीप्ति उसे बुनियादी नियम सिखातीं और फिर खुद डेमो देती थीं। यही समर्पण और खेल के प्रति लगाव उन्हें क्रिकेट के बड़े मंच तक ले आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 50 मीटर की दूरी, गेंद को सीधे स्टंप पर किया थ्रो...दीप्ति का वो किस्सा, जिसने बना दिया उन्हें क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन




मैदान की स्टार- रसोई की कलाकार, मां संग बनाएंगी पोहा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज दीप्ति शर्मा कुछ ही दिनों में घर आने वाली हैं। परिवार खास तैयारियों में जुटा है। दीप्ति की मां सुशीला शर्मा कहती हैं कि बेटी जब भी घर आती है। किचन में जरूर जाती है। उसे बचपन से पोहा बनाना बहुत पसंद है। वह सबको कहती है पहले पोहा खाओ, फिर बात करो। इस बार दीप्ति घर आएगी तो पोहा बनाकर जरूर खिलाएगी। हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे याद है कि बेटी ने कहा था कि जब वह क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतेगी तो मां के साथ मिलकर पोहा बनाएंगी।


ये भी पढ़ें -   Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा की सफलता के पीछे की ये कहानी जरूर पढ़नी चाहिए, ऐसे ही नहीं हासिल किया मुकाम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed