फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepawali,deepawali bazar,festivity,nagar palika market

आज से लगेंगे आकर्षक दीपावली मेले, जनप्रतिनिधि करेंगे उद्घाटन

Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
deepawali,deepawali bazar,festivity,nagar palika market
कासगंज कलक्ट्रेट में डीएम हर्षिता माथुर दीपावली मेलों के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश देतीं - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपावली पर्व के लिए नगर पालिकाओं में मेले लगाए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र कासगंज के प्रभुपार्क, सोरों के मेला मैदान तथा गंजडुंडवारा के हरनारायण इंटर कॉलेज में आज से 4 नवंबर तक दीपावली मेले आयोजित किए जाएंगे। मेलों में विभिन्न योजनाओं के होर्डिंग्स भी लगेंगे। संबंधित ईओ द्वारा मेलों में अच्छे ढंग से माइकिंग, लाइटिंग एवं सजावट की व्यवस्था कराई जाएगी। मेलों का उद्घाटन जनप्रतिनिधि करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार दीपावली मेलों का मुख्य उद्देश्य पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं को अपनी आय बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मेलों में बच्चों के झूले, मिट्टी के दीपकों तथा रेहड़ी व पथ विक्रेताओं के स्टॉल, फूड स्टॉल, पीएम स्वनिधि योजना, आजीविका मिशन तथा अन्य विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, लोकगायन, स्थानीय कौशल एवं कला आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि दीपावली मेलों में अच्छे ढंग से नियमित साफ सफाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत एवं पुलिस, यातायात प्रबंधन किया जाए। कोविड हेल्पडेस्क भी लगाई जाए। मेलों में एक जनपद एक उत्पाद योजना, एमएसएमई लघु एवं मध्यम उद्योगों के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाएं, जिससे इन उत्पादों की भी मार्केटिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed