फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepak Kumar appoints as Police Commissioner in Agra J Ravinder Gaud transferred

Agra: आगरा के पुलिस आयुक्त बने दीपक कुमार...जे रविन्दर गाैड का गाजियाबाद तबादला

Wed, 16 Apr 2025 08:33 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 16 Apr 2025 08:33 AM IST
सार

आगरा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।  पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड का तबादला कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ। उनके स्थान पर आईजी रेंज दीपक कुमार को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Deepak Kumar appoints as Police Commissioner in Agra J Ravinder Gaud transferred
आईपीएस दीपक कुमार व जे रविन्दर गाैड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शासन ने मंगलवार को 11 आईपीएस सहित आगरा के पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड का तबादला कर दिया। उन्हें गाजियाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार को पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2005 बैच के आईपीएस जे रविन्दर गाैड की आगरा में तैनाती जनवरी 2024 में हुई थी। उनके कार्यालय में कई बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ। बोदला में जमीन पर हुए कब्जे के प्रकरण में एक के बाद एक आरोपियों को जेल भेजा गया। नकली दवाओं की बिक्री कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


फीडबैक में शिकायत मिलने पर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। निलंबन से लेकर जोन में बदलाव तक हुए। हाल ही में हुए तहसील में जिल्द बही से दस्तावेज गायब करने के मामले में सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शिष्ठाचार का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने और चाैकियों का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया। दीपक कुमार भी वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो पहले से आगरा जोन में आईजी रेंज का पद संभाल रहे थे। शासन ने नए पुलिस आयुक्त के रूप में उनकी तैनाती की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed