फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepak Chahar learning dance steps for marriage in agra

Deepak Chahar Wedding: दीपक चाहर ने डांस में बहाया पसीना, आज मेहंदी रस्म, कल जया के साथ लेंगे सात फेरे

Tue, 31 May 2022 12:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:40 AM IST
सार

क्रिकेटर दीपक चाहर बुधवार को आगरा के फाइव स्टार होटल में अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी करने जा रहे हैं। मंगलवार को मेहंदी की रस्म है। 

विज्ञापन
Deepak Chahar learning dance steps for marriage in agra
दीपक चाहर ने बैंड-बाजे पर किया डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार को जया भारद्वाज के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। जीवन की दूसरी पारी को यादगार बनाने के लिए दीपक चाहर डांस सीखने के लिए पसीना बहाया। शादी समारोह में वह जया भारद्वाज के साथ डांस करेंगे। मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगरा में मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित पंच सितारा होटल में शाम छह बजे मेहंदी की रस्म और संगीत समारोह होगा। बुधवार सुबह दस बजे हल्दी रस्म और रात नौ बजे विवाह समारोह शुरू होगा।

विज्ञापन

 
दीपक चाहर का कहना है कि परिवार और अपनों के साथ इन लम्हों को यादगार बना रहा हूं। शादी में जया के साथ डांस करने के लिए मैंने नए स्टेप्स सीखे हैं। दीपक का कहना है कि इन दिनों एक अलग एहसास से गुजर रहा हूं। इसे इश्क कहूं, क्या कहूं... मुझे नहीं मालूम। जय भारद्वाज दिल्ली में बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं। जया के भाई सिद्धार्थ टीवी शो बिग बास व स्प्लिट्सविला में आ चुके हैं।

विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल अपने को रख रहीं फिट 

दीपक चाहर की बहन और मॉडल मालती चाहर शादी में फिट दिखने के लिए रोज दो घंटे जिम में व्यायाम कर रही हैं। सन 2018 में मालती चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शेयर करते हुए देखी गई थीं। उस समय उन्हें आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। मालती वर्ष 2014 में फेमिना मिस इंडिया दिल्ली, 2014 में सेकेंड रनरअप रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में किया था प्रपोज 

आईपीएल में प्ले ऑफ मैच के दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर जया भारद्वाज को प्रपोज करना चाहते थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर लीग मैच में ही दीपक ने जया को प्रपोज कर दिया। दीपक चाहर के प्रपोज करने का अंदाज खूब चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed