फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepak chahar gave credit of selection to father

इंडियन टीम में सेलेक्ट होने पर दीपक चाहर ने कही ये बड़ी बात, इन्हें दिया सेलेक्शन का क्रेडिट

Tue, 03 Jul 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 03 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
deepak chahar gave credit of selection to father
deepak chahar
देश के लिए, क्रिकेट की रणभूमि में लड़ना किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा सपना होता है। टी-20 इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल होने पर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन


टी-20 की भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद दीपक चाहर ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि टीम में शामिल होने की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह अपनी इस उपलब्धि का क्रेडिट अपने पिता लोकेंद्र चाहर की मेहनत को देते हैं, साथ ही शहर के तमाम लोगों की दुआओं की वजह से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

deepak chahar gave credit of selection to father
दीपक चाहर - फोटो : ipl
दीपक चाहर का कहना है कि उनके क्रिकेट को आगे बढ़ाने और संवारने में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी का काफी योगदान रहा है। 

जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने मेरी गेंदबाजी में विश्वास जताया और मुझे गेंदबाजी करने का भरपूर मौका दिया, उससे मुझे बहुत फायदा मिला। 

दीपक ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वह मुझमें अपार प्रतिभा देखते हैं। 

उम्मीदों पर उतरुंगा खरा

deepak chahar gave credit of selection to father
deepak chahar
उन्होंने कहा था कि वह मुझे लगातार अच्छा परफॉरमेंस देते हुए देखना चाहते हैं। धोनी के यह वाक्य मेरी जिंदगी में मुझे बेहतर से बेहतर करने की प्रेरणा दे गए। 

चाहर ने अमर उजाला को बताया कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि जिस उम्मीद के साथ उनका भारतीय टीम में चयन किया गया है, उस उम्मीद को नहीं टूटने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed