फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepak Chahar first cricketer of agra who played international match

जिस क्रिकेटर पर ग्रेग चैपल ने कही थी बेतुकी बात, उसने अपनी गेंदबाजी से दिया कड़ा जवाब

Tue, 10 Jul 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar first cricketer of agra who played international match
पूर्व कोच ग्रेग चैपल (बायें), क्रिकेटर दीपक चाहर (दायें) - फाइल फोटो
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रह चुके ग्रेग चैपल ने आगरा के दीपक चाहर को यह कहकर राजस्थान की टीम में शामिल नहीं किया था कि उनकी गेंदबाजी में धार नहीं है। दीपक चाहर ने कई साल पहले उनके लिए की गई टिप्पणी को गलत साबित कर दिया। 
विज्ञापन


रविवार को ब्रिस्टल, इंग्लैंड में खेले गए टी-20 मैच में दीपक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण कर ग्रेग चैपल के बेतुके बयान का जवाब दे दिया। ग्रेग चैपल के इस बयान ने दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर को भी नई ऊर्जा दे दी थी। 
विज्ञापन


ग्रैग के इस बेतुक बयान के बाद दीपक चाहर के पिता ने शपथ ली थी कि दीपक जब तक इंडिया की टीम में शामिल नहीं हो जाता, तब तक वो उसकी क्रिकेट के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चैपल ने दिया था ये बयान

ऑस्ट्रेलिया से अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर लौटे दीपक का अगली परीक्षा राजस्थान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ट्रेनिंग देने के लिए बुलाए गए ग्रेग चैपल के सामने थी। राजस्थान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रैग चैपल को 30 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देनी की जिम्मेदारी दी। 

इन खिलाड़ियों में दीपक चाहर भी शामिल थे। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि सभी प्लेयर्स की क्रिकेट देखने के बाद ग्रैग चैपल के बयान ने दीपक का दिल तोड़ दिया। चैपल ने कहा था कि दीपक जिंदगी में कभी भी बड़ी क्रिकेट नहीं खेल सकता है। 

लोकेंद्र चाहर का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य आकाश चोपड़ा ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है। कुछ ही दिनों में ग्रेग चैपल के बयान का जवाब दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से देना शुरू कर दिया। 

दीपक ने गेंदबाजी का मनवाया लोहा

दीपक चाहर को राजस्थान की रणजी टीम से खेलना का मौका मिला। दीपक ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलते हुए 10 रन देकर आठ विकेट लिए। यह प्रथम श्रेणी मैच में किसी भी खिलाड़ी का पहले मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। 

दीपक के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान की टीम पहली बार रणजी चैंपियन बनी। इसके बाद दीपक को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। सन 2016-17 में आईपीएल में पुणे सुपर ज्वाइंट्स ने दीपक चाहर को अपनी टीम में शामिल किया। 

सन 2018 में टी-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी में दीपक ने शानदार गेंदबाजी के दम पर सर्वाधिक विकेट लिए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए दीपक खेले। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर दीपक ने इंडिया ए टीम में स्थान बनाया। 

ग्रेग चैपल को तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने उस दिन दिन करारा जवाब दिया, जिस दिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर उन्हें भारतीय क्रिकेट की टी-20 टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed