फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepak chahar can join the last eleven of ind vs eng 1st t20

इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में फेवरेट होंगे दीपक चाहर, इस वजह से दावेदारी है मजबूत

Tue, 03 Jul 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 03 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
deepak chahar can join the last eleven of ind vs eng 1st t20
दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
टी-20 भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए आगरा के मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक चाहर मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनेंगे। यह आगरा के लिए ऐतिहासिक पल होगा। 
विज्ञापन


लोगों की चाहत है कि पहले मैच में ही दीपक को इंडियन क्रिकेट टीम की कैप भी पहनाई जाए। इंग्लैंड के ओल्डट्रर्फ्ड, मैनचेस्टर में मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सीरीज का पहला टी-20 मैच रात में 10 बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन


हर के लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गजों के साथ दीपक को मैदान में देखने की इच्छा प्रबल हो रही है। वहीं शहर के क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि पहले मैच में ही दीपक को खेलने का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

deepak chahar can join the last eleven of ind vs eng 1st t20
दीपक चाहर - फोटो : ipl
कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि जिस तरह से दीपक ने इंडिया ए टीम की ओर से खेलते गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, उससे निश्चित ही इंग्लैंड में होने वाले टी-20 मैच में उनके खेलने की संभावनाएं काफी अधिक हैं। 

इससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि दीपक दीपक काफी अच्छे स्विंग गेंदबाज हैं। इंग्लैंड का मौसम और पिच हमेशा से ही स्विंग गेंदबाजों के अनुकूल रहा है। 

पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर का मानना है कि दीपक चाहर लगभग तीन हफ्ते से इंडिया ए टीम की ओर से इंग्लैंड दौरे पर हैं। इसलिए वह वहां के माहौल में पूरी तरह से ढल चुके होंगे। 

उन्हें खिलाने का एक यह भी बड़ा फायदा मिलेगा। वैजंती देवी क्रिकेट एकेडमी के संचालक तपेश शर्मा और टीसा में क्रिकेट कोच मोहम्मद अखलाक को भी दीपक के प्लेइंग इलेन का हिस्सा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed