फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Declare Anganwadi workers as front line workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करें

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Declare Anganwadi workers as front line workers
मैनपुरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को तिकोनिया पार्क से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए। तिकोनिया पार्क से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करके सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये किया जाए। रिटायरमेंट के समय पेंशन की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

वेतन में नियमित रूप से वृद्धि की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की मांगों के संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी किए जाए। इस मौके पर रिचा दुबे, मंजू चौहान, अरुणा बैस, संगीता यादव, सुषमा कश्यप, रिहाना बेगम, ऊषा प्रजापति, मीरा यादव, शुक्लादेवी, ऊषा दीक्षित, शशी दीक्षित, शाहीन बेगम, ऊषा राजपूत, शालिनी चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed