{"_id":"631e2020a47805304e303ef7","slug":"death-tundla-news-agr54651257","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती विवाहिता को पीटकर मार डाला। मृत महिला की मां ने थाने में ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है। घटना गाजियाबाद में होने के कारण पुलिस रिपोर्ट लिखने से इनकार कर रही है।
गांव बाघई निवासी गुड्डीदेवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान सिंह दिवाकर ने पुत्री पूजा का विवाह तीन साल पूर्व टूंडला के अहाता अनेक सिंह निवासी मनोज कुमार के साथ किया था। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। एक लाख रुपये का इंतजाम न होने पर जब गुड्डीदेवी ने मना किया तो ससुरालियों ने पूजा के साथ मारपीट करते रहे।
कुछ माह पूर्व मनोज पूजा को लेकर गाजियाबाद में रहने लगा। 20 दिन पूर्व वहां उसके माता-पिता, बहन आदि परिजन भी पहुंच गए। शुक्रवार को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा को बुरी तरह पीटा। इससे उसके पेट में पल रहा करीब सात माह का बच्चा पेट में ही मर गया। अस्पताल में पूजा की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामला गाजियाबाद है, वहीं उन्हें रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। यदि विवाहिता की मौत यहां होती तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाती।