{"_id":"614c862b8ebc3e046034e96f","slug":"death-of-two-women-suffering-from-fever-23-dengue-positive-found-mainpuri-news-agr508747141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। जिला अस्पताल में हुई जांच में 23 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।
कस्बा ज्योंतीखुडिय़ा निवासी संजीव कुमार शाक्य की 28 वर्षीय पत्नी अलका को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कुरावली के गांव बसंतपुर निवासी अमर सिंह शाक्य की 45 वर्षीय पत्नी विद्या देवी को दो दिन पहले बुखार आया। परिजन उनका उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात लगभग आठ बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। जिला अस्पताल में 90 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई जिसमें 23 लोग पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
------
ओपीडी में 927 को दिया उपचार
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 927 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बुखार से पीड़ित 34 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
-----
हृदयघात से महिला की मौत
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी 60 वर्षीय मीरा देवी को बुधवार की शाम छाती में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराय। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।