{"_id":"627aa5a347a2964b811947f4","slug":"death-of-two-patients-suffering-from-heart-and-respiratory-problems-mainpuri-news-agr5329897109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को 860 मरीज पहुंचे। 22 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को रेफर किया गया। हार्ट अटैक और सांस लेने की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई।
मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में 860 मरीज पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 22 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला जनयुग नगर निवासी 75 वर्षीय चंद्रपाल सिंह को सांस लेने में दिक्कत के चलते सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के ही मोहल्ला नगला ताल मदार दरवाजा निवासी किशनलाल की 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी हार्ट की मरीज थीं। परिजन उनका काफी समय से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल से तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।