फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of two friends of Agra who were coming to visit Prem Mandir

Mathura: फरह के पास दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत, आ रहे थे प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए

Sun, 14 Aug 2022 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 11:25 AM IST
सार

मथुरा में फरह के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक आगरा के रहने वाले थे, जो दर्शन करने के लिए  प्रेम मंदिर आ रहे थे।

विज्ञापन
Death of two friends of Agra who were coming to visit Prem Mandir
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा से वृंदावन प्रेम मंदिर दर्शन के लिए आ रहे दो युवकों की बाइक में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने भी सुबह एसएन हॉस्पिटल में इलाज के वक्त दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आगरा शहर कोतवाली के सुशील नगर निवासी नितिन (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह साथी रिंकू (25) पुत्र प्रेमसिंह के साथ शाम लगभग 7 बजे घर से वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर दर्शन की कहकर निकले थे। लगभग 7:45 बजे थाना फरह में हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।  रिंकू की शनिवार की सुबह आगरा के एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई। फरह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

छह दोस्त, तीन बाइकों पर निकले थे दर्शन करने

पोस्टमार्टम गृह पर नितिन के परिजनों ने बताया कि 6 दोस्त तीन बाइकों पर सवार होकर वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। दो बाइकें पीछे थीं। इसी बीच यह हादसा हो गया। बाइक पर पीछे से आए उसके दोस्तों ने ही घटना की सूचना परिजनों को दी, इसके बाद परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed