{"_id":"61d82ec7bf000500bc60a003","slug":"death-of-three-animals-due-to-current-uproar-tundla-news-agr5204551121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से तीन पशुओं की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से तीन पशुओं की मौत, हंगामा
विज्ञापन
करंट से तीन पशुओं की मौत, हंगामा
टूंडला। पारस वाटिका के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक और अन्य ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर विधायक, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
थाना पचोखरा के गांव सिकरारी निवासी छत्रपाल बघेल शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपनी दो भैंस और उसके बच्चे को पारस वाटिका के पास चराने ले गया था। तीनों पशु चरते हुए 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के विद्युत खंभे के पास पहुंच गए। यहां पहले से ही टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से तीनों पशुओं की मौत हो गई। यह देख छत्रपाल ने शोर मचा दिया। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर विधायक प्रेमपाल धनगर, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत विभाग को मौके पर बुलाया। विभागीय अधिकारियों द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।