{"_id":"5c46d88dbdec22735c0048a5","slug":"death-of-the-young-man-drowning-in-the-drain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरने से साइकिल सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरने से साइकिल सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम
Tue, 22 Jan 2019 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव नाले में पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-2 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए। उन्होंने समझा- बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका।
गांव छलेसर निवासी संजीव उर्फ वीरू तोमर (33) पुत्र रुस्तम सिंह आगरा शहर स्थित एक कांच फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार रात को काम के बाद वो घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

आठ फुट गहरा है नाला
जिस नाले में संजीव की गिरने से मौत हुई, वो नेशनल हाईवे और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से गुजरता है। मिट्टी जाने के कारण नाला बंद हो गया है। रात को हुई बारिश के कारण नाले में पानी भरा गया।
बताया जाता है कि साइकिल सवार संजीव हाईवे से जब अपने गांव छलेसर को ओर मुड़ा, तभी उसकी साइकिल फिसल गई। साइकिल सहित संजीव आठ फुट गहरे नाले में जा गिरा। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी तब हुई जब वहां से ग्रामीण गुजरे। उन्होंने संजीव का शव नाले में पड़ा देखा। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हाईवे पर आ गए।

एक घंटे तक हाईव जाम रहा
ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक रामप्रताव सिंह, तहसीलदार प्रेमपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विधायक और अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विधायक और अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।