{"_id":"5abcf1f34f1c1bdd298b487c","slug":"death-of-teenager-due-to-delay-in-getting-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज लगवाने के लिए बेटी को लेकर दौड़ता रहा पिता, नहीं लगी वैक्सीन, किशोरी ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज लगवाने के लिए बेटी को लेकर दौड़ता रहा पिता, नहीं लगी वैक्सीन, किशोरी ने तोड़ दिया दम
न्यूज डेस्क अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
इसी किशोरी की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। यूपी के मैनपुरी जिले में एक 14 वर्षीय किशेरी की मौत एंटी रैबीज का इंजेक्शन समय से न लग पाने के चलते मौत हो गई।
दरअसल थाना भोगांव क्षेत्र के गांव पढ़ीना निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री साधना को डेढ़ महीना पहले पागल कुत्ते ने गर्दन में काट लिया था। परिजनों ने सीएचसी भोगांव पहुंचकर उसको पहला इंजेक्शन समय से लगवाया था।
दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए जब तीन दिन बाद परिजन पहुंचे तो इंजेक्शन न होने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। दूसरा इंजेक्शन साधना को 10 दिन के अंतराल से लगाया गया।

तीसरे इंजेक्शन के लिए फिर से परिजन अस्पताल पहुंचे तो कह दिया गया कि अब इंजेक्शन है ही नहीं। प्रमोद कई बार अपनी बेटी को लेकर सीएचसी भोगांव पहुंचा, लेकिन पुत्री को एंटी रैबीज वैक्सीन का तीसरा इंजेक्शन नहीं लग सका।
गुरुवार की सुबह अचानक साधना की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में साधना ने दम तोड़ दिया।
सीएमओ डा. अरविंद कुमार का कहना है कि एंटी रैबीज वैक्सीन की बीच में कुछ कमी हुई थी, लेकिन अब वैक्सीन सीएचसी और पीएचसी पर उपलब्ध है।