फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of pregnant, swine flu fears

गर्भवती की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका जताई

Wed, 18 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा के गांव मई में एक गर्भवती की मौत हो गई। उसे कई दिन से बुखार और जुकाम-खांसी से पीड़ित थी। परिवारीजनाें ने मौत के पीछे स्वाइन फ्लू की आशंका जताई है। वहीं देर रात आगरा में एक महिला इसी बीमारी की आशंका में इमरजेंसी लाई गई।
विज्ञापन

मई गांव के ललित कुमार की पत्नी वीनेश (20) गर्भवती थी। ललित ने बताया कि वीनेश बीते कुछ दिनों से बीमार थी। उसे जुकाम-खांसी के साथ सिरदर्द और गले में खराश की शिकायत थी। स्थानीय निजी डॉक्टरों से ही इलाज कराया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर घरवाले उसे आगरा में एक निजी हास्पिटल लेकर पहुंचे। वीनेश ने बताया कि यहां चिकित्सकों ने फ्लू बताते हुए इलाज से मना कर दिया। काफी विनती पर भी इलाज नहीं शुरू किया गया, इसी बीच गर्भवती ने दम तोड़ दिया। अब घरवालों का कहना है कि वीनेश स्वाइन फ्लू का शिकार हुई हालांकि इसकी पुष्टि के लिए इलाज के दौरान उसकी जांच भी नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

 सीएमओ डा. एचएस दानू ने बताया कि पीएचसी-सीएचसी पर ऐसे किसी भी मरीज की संभावना पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भेजने के निर्देश हैं। ऐसी कोई महिला सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं लाई गई। इधर विजय नगर स्थित एक महिला में भी फ्लू के लक्षण मिले। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट के आधार पर मरीज इमरजेंसी पहुंची, सैंपल बुधवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed