फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of contract forest worker who went to see the crop on the farm Agra news

Agra: खेत पर गए संविदा वनकर्मी की मौत, इस हालत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Aug 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 12:06 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया है कि उनके शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का कोई निशान दिखाई नहीं दिया है। जिससे प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी मौत का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Death of contract forest worker who went to see the crop on the farm Agra news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के गांव में खेत पर फसल देखने गए सविंदा वनकर्मी की मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम खेरागढ़ थाना क्षेत्र के भिलावली की है। करीब 55 वर्षीय संविदा वनकर्मी मुन्नालाल सिकरवार पुत्र बोवडिया अपने खेतों पर बाजरा की फसल को देखने गए थे। थोड़ी देर बाद पड़ौसी किसान ने कॉल करके खेत पर शव पड़ा होने की जानकारी परिजनों को दी। अचानक से वनकर्मी मौत की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंच गए। अचानक से वनकर्मी की मौत की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


वनकर्मी मुन्ना लाल की मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे भरा भूरा परिवार छोड़ गए। उनके तीन बेटे हैं, जिसमें दो को शादी हो चुकी है। मुन्ना लाल की मौत से पत्नी माया देवी, तीन बेटे समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया है कि उनके शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का कोई निशान दिखाई नहीं दिया है। जिससे प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी मौत का मामला सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed