{"_id":"62c71d3b222f7f4bae139411","slug":"death-of-child-and-elderly-mainpuri-news-agr5394033174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेने में दिक्कत केचलते बच्ची और बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेने में दिक्कत केचलते बच्ची और बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में डेढ़ माह की बच्ची और 90 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी से बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 693 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 21 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए।
थाना कोतवाली क्षेत्र में एडवोकेट कॉलोनी निवासी 90 वर्षीय वटेश्वर सिंह को परिजन ने सांस लेने में दिक्कत के चलते बुधवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उनकी मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई निवासी गोविंद की डेढ़ माह की पुत्री दुर्गा की बृहस्पतिवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई और नाक से खून बहने लगा। परिजन जिला अस्पताल लेकी पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों सहित चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सीएमएस डॉ. मदन लाल का कहना था कि वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बच्ची को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है।