फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of an old man in the grip of high tension line current

हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए वृद्ध की मौत

Fri, 25 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Death of an old man in the grip of high tension line current
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हिंदूपुर में वृद्ध हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। वृद्ध अपने एक रिश्तेदार के फिलिंग स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लिंटर डलवा रहा था। इस दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुर सहन निवासी वीरेंद्र सिंह (60) के परिवार के लोग मार्ग पर फिलिंग स्टेशन बनवा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह निर्माण कार्य के दौरान वह एक कमरे पर लिंटर डलवा रहा था। इस दौरान वीरेंद्र ने एक सरिया को उठाया। सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था। वृद्ध छटपटाने लगा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed