{"_id":"5ed100698ebc3e9065581e1a","slug":"death-mainpuri-news-agr4438444117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूकर के हमले में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूकर के हमले में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
मृतक गीता का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। गांव ढकरई में बीते बुधवार को नहर किनारे लकड़ी बीनने गई महिला सूकर के हमले में घायल हो गई थी। शुक्रवार को महिला की फिरोजाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी मजदूर छोटेलाल की 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नहर किनारे लकड़ी बीनने के लिए गईं थीं।
तभी उन्हें जंगली सूकर ने हमला कर घायल कर दिया था। करीब 12 बजे जब परिजन उनकी तलाश करने के लिए निकले तो वह नहर के पास घायल अवस्था में पड़ी मिली थीं। गीता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से परिजन फिरोजाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे। उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका गीता मजदूर पति के काम में भी हाथ बटाती थी। वहीं तीन बच्चों सात वर्षीय प्रांशू, चार वर्षीय दिव्या और सात माह के हिमांशू की भी परवरिश कर रही थी। हादसे के बाद बच्चों के सिर से मां का साया हट गया है।