{"_id":"6276d63549f80c6ad244fd20","slug":"death-in-road-accident-agra-news-agr532725692","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगनेर (आगरा)। क्षेत्र के दहगवां मोड़ के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मनोज कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं कोट-चंदौसी मार्ग पर बाइक फिसलने से गिरकर महिला की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक खेरागढ़ कस्बा निवासी मनोज कुमार सरेंधी स्थित बिजली घर पर संविदाकर्मी है। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे वह जगनेर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं शनिवार की दोपहर कृष्णा पत्नी पवन कुमार निवासी थाना गढ़ी बाजना (भरतपुर) पति पवन कुमार के साथ बाइक से आगरा जा रही थी। रास्ते में नगला नंगू के समीप बाइक फिसलने से पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पवन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जगनेर थाना प्रभारी योगेंद्र पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।