फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death anniversary of Gandhi ji

मैनपुरी में गांधी के आदर्शों का पालन ही है गांधीवादियों का धर्म

Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Gandhi ji
मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को ही धर्म मानकर जीवन पर्यंत उनका पालन करने की शपथ लेकर चल रहे लोग आज भी मौजूद हैं। वे स्वयं भी उस रास्ते पर चल रहे हैं, लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले ऐसे लोगों के लिए गांधी कता आदर्श ही सबकुछ है।
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए त्याग जरूरी है
कस्बा बेवर निवासी 82 वर्षीय इंद्रपाल यादव के जीवन के जीवन का उद्देश्य समाजसेवा है। ये उद्देश्य उन्हें महात्मा गांधी से मिला था। बचपन में देश और समाज के लिए महात्मा गांधी द्वारा किए गए त्याग से वह इतने प्रभावित हुए कि जवानी में दो साल फौज की नौकरी करने के बाद नौकरी छोड़कर समाज सेवा करने लगे। वे कहते हैं कि समाज का हर व्यक्ति सुख का हकदार है। सबसे निचले पायदान के व्यक्ति की बेहतरी तक प्रयास करके ही महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वच्छता को बनाया जीवन
महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उनके इस सपने को पुरानी मैनपुरी की गलियों में रहने वाले 90 वर्षीय गांधीवादी श्रीकृष्ण चतुर्वेदी लंबे समय साकार करने की कोशिशों में जुटे हैं। बैंक से सेवानिवृत्त श्रीकृष्ण चतुर्वेदी के लिए स्वच्छता से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं है। उन्हें जहां भी गंदगी नजर आती है वहीं साफ-सफाई में जुट जाते। इतना ही नहीं अब उनका शरीर शिथिल हो चला है, लेकिन आज भी वे लोगों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed