फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dealer got thumbs up of ration card holders but did not give ration in mainpuri

Ration Card: मैनपुरी में डीलर ने कार्डधारकों से अंगूठा लगवा लिया, राशन नहीं दिया, दुकान निलंबित

Thu, 26 May 2022 08:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 May 2022 08:39 AM IST
सार

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस पर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Dealer got thumbs up of ration card holders but did not give ration in mainpuri
जिला पूर्ति अधिकारी, कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देना ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा के राशन डीलर को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने गांव में जाकर जांच की थी। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 
मामला तहसील भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा का है। यहां विमला देवी के नाम राशन की दुकान आवंटित थी। बीते माह ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि राशन डीलर द्वारा उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता। कई बार वो राशन की दुकान पर जाते हैं पर हर बार उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है। 

विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाई गई 

शिकायत पर उप जिलाधिकारी भोगांव ने पूर्ति निरीक्षक भोगांव अमर सिंह राजपूत को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी ने गांव जाकर पूरे प्रकरण की जांच की। इसके लिए उन्होंने शिकायकर्ताओं के साथ ही अन्य ग्रामीणों से भी बयान दर्ज किए। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि राशन डीलर द्वारा वास्तव में ग्रामीणों से ई-पॉस पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भोगांव को दी थी। उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा था। इसी के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने राशन की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने तत्काल ई-पॉस मशीन पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। 

कई बार ग्रामीणों ने की थी शिकायत 

गाम पंचायत आलीपुर खेड़ा में ये पहली बार नहीं था जब ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत की थी। इससे पहले भी कई बार ग्रामीण राशन न दिए जाने का मामला उठा चुके थे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 

जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर आलीपुर खेड़ा में राशन डीलर के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक भोगांव ने जांच की थी। राशन वितरण की शिकायत की पुष्टि जांच में होने पर दुकान निलंबित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed