फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deal for post mortem ruckus in etah

Etah: पोस्टमार्टम के लिए भी सौदा, हो गया हंगामा, जानें पूरा मामला

Tue, 01 Nov 2022 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर के युवक की मौत होने पर पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारियों ने  पोस्टमार्टम के लिए दो हजार रुपये मांगे, जिस पर हंगामा हो गया। 
 

विज्ञापन
deal for post mortem ruckus in etah
हंगामा करते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा शहर निवासी एक युवक ने किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ खाकर सोमवार की रात जान दे दी। इसके बाद परिजन मौत का कारण जानने के लिए शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम के लिए सौदा किया गया, दो हजार रुपये मांगे गए। इससे परिवार के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय जाकर हंगामा किया।

विज्ञापन

 
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अजय पाल सिंह के पुत्र विकास ने सोमवार की रात करीब नौ बजे विषाक्त खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर किस कारण से मौत हुई है। कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शव रात को मोर्चरी में रख दिया और मंगलवार की सुबह 10 बजे चिकित्सक आने पर पोस्टमार्टम कराने की बात स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से कही गई।

विज्ञापन

ये है आरोप  

पिता का आरोप है कि पोस्टमार्टम करने के नाम पर मंगलवार को दो हजार रुपये की मांग की गई और चिकित्सक भी 10 बजे की बजाय दोपहर 12.30 बजे आए। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय गए और अधिकारियों के सामने पोस्टमार्टम करने के नाम पर वसूली करने की बात रखी गई। सीएमओ कार्यालय पर हंगामा करने वालों में अधिवक्ता कृपाल सिंह, अधिवक्ता मनोज कुमार, अधिवक्ता अमर सिंह, अधिवक्ता अजय पाल, डॉ. कृपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रशांत यादव, रेसू यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच 

एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम पर रुपये मांगने और चिकित्सक के देरी से आने को लेकर विरोध जताया गया है। मामला गंभीर है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed