फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever: Number of patients increasing rapidly in Mainpuri old woman dies in district hospital

जानलेवा बुखार: मैनपुरी में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में वृद्धा ने तोड़ा दम

Thu, 22 Aug 2024 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। आज जिला अस्पताल में 28 मरीजों को भर्ती कराया गया, जिसमें से एक वृद्धा की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Deadly fever: Number of patients increasing rapidly in Mainpuri old woman dies in district hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के  महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 28 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1022 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिढ़पुरा निवासी इंदुमती (60) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. जेजे राम का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज बढ़े हैं। लोग वायरल की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि बुखार की अवधि तीन दिन है। तीन दिन से अधिक समय तक बुखार रहता है तो जांच जरूरी है। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed