फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on the young man due to old enmity

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बोला जानलेवा हमला

Wed, 02 Mar 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the young man due to old enmity
कासगंज। क्षेत्र के बिलराम गेट चौराहे के समीप पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट करते हुए फायर किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में युवक के भाई ने प्रधान सहित 6 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम रोहित पुत्र बनवारी लाल किसी काम से बिलराम गेट की तरफ गया हुआ था। जहां प्रधान अमित यादव व उसके 6 अन्य साथियों से कहासुनी हो गई। युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत फायरिंग कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधान व उसके 6 अन्य साथी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंगबाजी को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट और झगड़े की घटना हो चुकी है। युवक के भाई शेखर यादव ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित 6 अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि युवक रोहित के ऊपर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। उसके भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed