{"_id":"66b4f3e0b504ba70f2035f6e","slug":"deadly-attack-on-bjp-leader-s-family-police-kept-watching-case-registered-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमला...तमाशा देखती रही पुलिस, 11 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमला...तमाशा देखती रही पुलिस, 11 के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 08 Aug 2024 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:08 PM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में भाजपा नेता के परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। बताया गया है कि उस वक्त पुलिस मौजूद थी। इसके बाद भी आरोपियों को नहीं रोका जा सका। हमले में घायल भाजपा नेता के परिवार के लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने कुल्हाड़ी के साथ युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में भूमि विवाद में हथियारबंद लोगों ने भाजपा नेता के परिजनों पर हमला बोल दिया। घायल ग्रामीणों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरे प्रकरण के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पूरे मामले ने पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव जाव निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कमलकान्त शर्मा नंदगांव रोड स्थित अपने प्लॉट पर मिट्टी की भराई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां गांव के राजेश, जसमत, नारायण , नरेश, सोनू, नवल, महेश, रोहित, ऋषि, जसमत, वेद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद उनका भाई सहदेव व चचेरा भाई भीम भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर चली लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध करने पर उक्त लोगों ने अपने साथ लाए धारदार हथियारों व तमंचों से फायरिंग करने लगे। आरोप है कि घटना के वक्त पुलिस मौजूद थी। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सहदेव, भीम एवं कमल की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया गया। तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।