{"_id":"614f4082c7986e5f34764ce4","slug":"dead-lizard-found-in-vegetable-of-shri-ram-poori-wale-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: श्रीराम पूड़ी वाले रेस्टोरेंट की सब्जी में मिली छिपकली, ग्राहकों ने किया हंगामा, एफएसडीए ने लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: श्रीराम पूड़ी वाले रेस्टोरेंट की सब्जी में मिली छिपकली, ग्राहकों ने किया हंगामा, एफएसडीए ने लिया नमूना
Sat, 25 Sep 2021 09:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:00 PM IST
सार
एक महीने में दूसरी बार श्रीराम पूड़ी वाले रेस्टोरेंट की सब्जी में मृत छिपकली मिली है। इस पर ग्राहकों ने हंगामा किया। वहीं, विक्रेता का कहना है कि यह बदनाम करने की साजिश है। सीसीटीवी फुटेज में युवक सब्जी में कुछ मिलाते दिखा है।
विज्ञापन
सब्जी में मृत छिपकली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में आईएसबीटी के सामने श्रीराम पूड़ी वाले रेस्टोरेंट की सब्जी में छिपकली मिलने पर ग्राहकों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को शांत कराया। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सब्जी का नमूना लेकर जांच को भेजा है। इससे पहले बीते महीने बिजलीघर चौराहा स्थित इसी प्रतिष्ठान की सब्जी में छिपकली मिली थी, इसके नमूने की अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
बिचपुरी निवासी मोनू चौधरी का आरोप है कि उसने 20 रुपये की सब्जी और पूड़ी खरीदी। खाने को हुआ तभी दोने में छिपकली का सिर पड़ा देख, इस पर प्रतिष्ठान कर्मचारियों को बताया, उन्होंने अभद्रता की। सब्जी को फेंक भी दिया। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। थाने में तहरीर भी दी है। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय पांडे मौके पर आए और सब्जी का नमूना लेकर जांच कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
'बदनाम करने की साजिश है'
प्रतिष्ठान मालिक रजत खंडेलवाल ने कहा कि यह रेस्टोरेंट को बदनाम करने की साजिश है, सीसीटीवी फुटेज में युवक अपनी जेब से दोने में कुछ मिलाता दिख रहा है। इसके बाद तीन-चार युवक और आ गए, वह नशे में थे। रुपये मांगने लगे, कहा ऐसा नहीं करोगे तो प्रतिष्ठान को बदनाम कर देंगे।
मथुरा: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लॉन्च किया कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर, जानें इसकी खासियत
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि श्रीराम पूड़ी वाले प्रतिष्ठान के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान से सब्जी में छिपकली की शिकायत पर टीम भेजकर नमूना लिया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। बीते महीने लिए गए नमूने की अभी जांच आना बाकी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।