फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead girl went alive in agra

अंतिम संस्कार के लिए युवती का शव ले जा रहे थे परिजन, तभी हुआ ऐसा 'चमत्कार' दंग रह गए लोग

Thu, 14 Feb 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
dead girl went alive in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के निजी अस्पताल में जिस युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वो कुछ देर बाद ही जिंदा हो गई। उसकी सांसें चलता देखकर परिजन दंग रह गए। बाद में युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दरअसल, थाना मंसुखपुरा के गांव शाहपुर खालसा निवासी विमलेश (18) पुत्री प्रताप सिंह इंटर पास है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विमलेश चार भाइयों में अकेली बहन है। बुधवार सुबह 10 बजे विमलेश का अपनी भाभी रिंकी पत्नी सोनू सिंह से कमरे में झाड़ू लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


नाराज होकर विमलेश अपने कमरे में चली गई। कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद भाभी कमरे की तरफ आई। कमरा अंदर से बंद होने पर उन्हें शक हो गया। शोर मचाने पर अन्य परिजन आ गए। परिजनों ने किसी तरह गेट खोला। कमरे में विमलेश फांसी पर लटकी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने घोषित किया मृत

इस पर उसे रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। उसकी सांसें चल रही थी। इस पर उसे फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। दोपहर दो बजे उसे मृत घोषित कर दिया। 

एंबुलेंस में पिता सहित अन्य परिजन विमलेश को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने लगे। गांव से तीन किलोमीटर पहले विमलेश के शरीर में हरकत देखकर सभी चौक गए। परिजनों के मुताबिक, उसमें फिर से सांसें लौट आईं। 

यह देख उसे 3:45 बजे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजन इसे चमत्कार मान रहे हैं। वह विमलेश को ठीक करने के लिए चिकित्सकों से गुहार लगाने लगे।

एंबुलेंस के मालिक ने बताया कि उनकी एंबुलेंस को शव ले जाने के लिए बुक किया गया था। इस पर एंबुलेंस भेजी थी। परिजन विमलेश को लेकर जा रहे थे। सभी रो रहे थे। जब उसमें जान आई तो सभी चौंक गए। इस पर उसे वापस अस्पताल ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed