{"_id":"62128cd1260241213c2c255b","slug":"dead-cow-found-in-the-field-police-conducted-post-mortem-mainpuri-news-agr524943036","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला मरा गोवंश, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला मरा गोवंश, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। थाना क्षेत्र में गंगापुर के पास रविवार को एक खेत में मरा हुआ गोवंश मिला। पुलिस ने मरे हुए गोवंश का पोस्टमार्टम कराया है।
रविवार की दोपहर ग्राम गंगापुर जाते समय मोहल्ला कुंवरपुर निवासी युवक पर गोवंश ने हमला कर दिया। गोवंश से बचने के लिए युवक पेड़ पर चढ़ गया। जिसके बाद गोवंश ने पेड़ की जड़ पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पेड़ पर चढ़े युवक ने मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दे दी। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोवंश को खदेड़ा तो गोवंश ग्राम गंगापुर के तालाब में घुस गया। लगभग एक घंटे तालाब में रहने के बाद गोवंश निकलकर खेतों से होकर नहर की तरफ जाने लगा। दोपहर में वही गोवंश खेत में मरा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरे हुए गोवंश का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर आती है तो मुकदमा लिखा जाएगा।
मूक बधिर की हो चुकी मौत
बुधवार की रात को मजदूरी करके लौट रहे मूक बधिर फिरोज अली निवासी मोहल्ला कुंवरपुर को गोवंश ने हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।