{"_id":"62dfc4367457f2542863182f","slug":"dead-body-of-youth-found-on-track-near-goods-warehouse-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Tue, 26 Jul 2022 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:08 PM IST
सार
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक के शव की पहचान की है। उनका आरोप है कि हत्या करने के बाद युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह जीआरपी ने माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान लाइनपार के छारबाग निवासी भीकम सिंह के रुप में की। शव की पहचान होने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन प्रीतम सिंह ने बताया कि वह आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरपुरा के रहने वाले है। मृतक उनका साला भीकम सिंह (40) है। वह परिवार के साथ लाइनपार थाना क्षेत्र के छारबाग में बच्चों के साथ निवास करता था। कारखाने में काम कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। उस पर दो बेटे भी हैं। भीकम सिंह मूलरूप से इनौन का रहने वाला था। सोमवार शाम को वह विक्रम नामक युवक के साथ घर से काम पर जाने की बात कहकर आया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उसका शव माल गोदाम के समीप रेलवे लाइन पर माल गोदाम के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। युवक की पहचान रेलवे स्टेशन के सामने दुकान करने वाले कुछ लोगों ने की थी। तब कहीं जाकर मृतक के परिजनों को युवक की मौत की जानकारी मिल सकी। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम संबंध की बात भी कही है। थानाध्यक्ष जीआरपी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। परिजन यदि तहरीर देंगे तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन