फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found on railway line, murder suspected

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, हत्या की हत्या आशंका

Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway line, murder suspected
आगरा। बोदला के रहने वाले राजकुमार शर्मा की एक सप्ताह पहले शाहगंज के दौरेठा में रेलवे लाइन पर लाश मिली थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि एक दिन पहले मेसेज आया कि परेशान न हों, मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके अगले दिन लाश मिली। साजिश करके शव रेलवे लाइन पर फेंका गया।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा (28) आधार कार्ड बनवाने का काम करते थे। भाई शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक, राजकुमार 28 जनवरी की सुबह घर से निकले थे। वह दोपहर में घर नहीं आए। इस पर उन्हें फोन मिलाया। रात में उसके मोबाइल से मेसेज आया। इसमें लिखा था कि मैं ठीक हूं। इस पर उन्हें लगा कि दोस्त के यहां रुक गए होंगे। मगर, रात में भी घर नहीं पहुंचे। इस पर उनकी तलाश की। मगर, वह नहीं मिले। उनका मोबाइल भी नहीं लगा।
विज्ञापन

29 जनवरी को कॉल करने पर भी मोबाइल नहीं लगा। सुबह तकरीबन 9:30 बजे पुलिस ने घर आकर राजकुमार की लाश दौरेठा में मिलने की जानकारी दी। उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने के बारे में बताया। भाई का आरोप है कि राजकुमार की हत्या करके शव को ट्रेन के आगे फेंका गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को परिजन एसएसपी आफिस में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि युवक की लाश रेलवे लाइन पर मिली थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने चोटें ट्रेन की टक्कर से लगना बताया है। हालांकि जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल में एक नंबर मिला है। उसकी जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed