{"_id":"6615472ced5e0fc4ff06c061","slug":"dead-body-of-youth-found-lying-on-roadside-in-firozabad-police-investigating-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: ससुरालीजन ने किया बेइज्जत... तो दुनिया छोड़ गया युवक, इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: ससुरालीजन ने किया बेइज्जत... तो दुनिया छोड़ गया युवक, इस हाल में मिली लाश; देखकर चीख पड़े घरवाले
Tue, 09 Apr 2024 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:29 PM IST
सार
ससुरालीजन ने बेइज्जत किया तो क्षुब्ध होकर युवक दुनिया छोड़ गया। इस हाल में उसकी लाश मिली। घरवालों ने देखा तो चीख पड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे शव मिलने के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर मोती फैक्टरी में लोडर चालक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र की है। स्वामी नगर निवासी मंगल सिंह उर्फ गुड्डू (30) एक मोती फैक्टरी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। फैक्टरी सुनील कुमार की है। मंगलवार की दोपहर मंगल ने सुनील से किसी काम से जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसका शव एटा रोड स्थित प्रतापपुर चौराहे के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। शव देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल ही इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास मिले कागजातों के आधार पर की।
विज्ञापन
इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर फैक्टरी स्वामी एवं मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि मृतक अपनी पत्नी एवं ससुरालीजन तथा मकान मालिक से परेशान था। उसके ससुरालीजनों ने ही उसे स्वामी नगर में किराए पर मकान दिलवाया था।
वहां किसी बात को लेकर सोमवार रात ससुरालीजनों एवं मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे कुपित होकर उसने मुझे फोन करके विषाक्त का सेवन करने की जानकारी दी थी। वहीं स्थानीय लोगों ने शराब पीने की बात पुलिस को बताई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।