{"_id":"62d8c1aaffaa544760230b93","slug":"dead-body-of-youth-found-in-drain-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: नाले में मिला युवक का शव, पास पड़ी हुई थी बाइक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: नाले में मिला युवक का शव, पास पड़ी हुई थी बाइक, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Jul 2022 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 08:32 AM IST
सार
अजीतगंज में देर रात युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के अजीतगंज में बुधवार देर रात युवक का शव नाले में मिला। पास में ही एक बाइक भी पड़ी हुई थी। राहगीरों की सूचना परक थाना एलाऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर ग्राम अजीतगंज के पास का है। बुधवार रात करीब 12 बजे राहगीरों ने नाले के पास एक मोटरसाइकिल पड़ी देखी। वहीं नाले में युवक खून से लथपथ था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से युवक को बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में मिला।
पुलिस के अनुसार बाइक पुलिया के किनारे पड़ी हुई थी, जिससे प्रतीत हो रहा है कि मोटरसाइकिल पुलिया में टकराने के बाद युवक नाले में गिरा और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की बाइक के नंबर को वाहन एप पर देखा गया तो अशोक कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी वन विभाग कॉलोनी मैनपुरी का पता अंकित है। पुलिस ने उस पते पर सूचना भेजी है।
विज्ञापन
जिसके बाद मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर पुत्र सियाराम के रूप में कर ली गई। वह रुद्रपुर जसमई थाना बेवर जिला मैनपुरी का रहने वाला था। चंद्रशेखर शहर में सब्जी बेचता था।