Mainpuri: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से भी जानकारी ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। परिवार के कुछ लोगों की ओर से हत्या की आशंका भी व्यक्त की गई। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी मेजर सिंह का 36 वर्षीय पुत्र प्रवीन कुमार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया था। रविवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि प्रवीन का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से उतरवाया गया, परिवार के कुछ लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की।
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से भी जानकारी ली है।