{"_id":"619cc273d2efa7220c00bb2e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-hut-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 23 Nov 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 03:59 PM IST
सार
युवक फसल की रखवाली के लिए सोमवार रात को खेत में बनी झोपड़ी में सोया था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह खेत पर पड़ी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां मौजूद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी 34 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रक्षपाल सोमवार की रात खेत में पानी लगाने के लिए गया था। मंगलवार की सुबह जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खेत पर बनी झोपड़ी में जाकर देखा तो वहां दिनेश का शव झोपड़ी में फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस बता रहे खुदकुशी का मामला
जानकारी होने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला मान रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।