Etah Crime: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, भाई बोला- मरने से पहले किया था फोन
थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की से आत्महत्या करने की वजह निकलकर सामने आई है। हत्या होने की वजह परिजनों ने नहीं बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में बृहस्पतिवार की दोपहर कमरे के अंदर फंदे पर युवक लटका मिला। रात में पुलिस को सूचना दी गई। भाई की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं अन्य घटना में कस्बा मलावन में तापीय परियोजना में कार्यरत कर्मचारी ने फंदा लगाकर बृहस्पतिवार की रात जान दे दी। जबकि एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया।
ये है मामला
गांव दहेलिया पूठ निवासी रजनेश कुमार (28) का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को रात करीब आठ बजे जानकारी दी। उसने हत्या होने की आशंका जताई। राजेश का कहना है कि सात दिसंबर को कॉल करके रजनेश ने बताया था कि तुम आ जाओ, पत्नी मेरी हत्या करा सकती है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की से आत्महत्या करने की वजह निकलकर सामने आई है। हत्या होने की वजह परिजनों ने नहीं बताई है। अगर लिखकर देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।
दूसरी घटना में...
वहीं थाना व कस्बा मलावन निवासी रवेंद्र सिंह मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे तापीय परियोजना कर्मचारी कुलदीप सिंह (20) निवासी जेड़िलगढ़ थाना इंदरगढ़ जिला सिमरौली (बिहार) ने बृहस्पतिवार को पंखे में फंदा डाल जान दे दी। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर न आने पर कुलदीप को कमरे पर देखा गया तो शव लटका मिला। परिजनों के आ जाने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बिछंद पहाड़पुर निवासी रामवीर सिंह की 15 वर्षीय बेटी संजू ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया।